Google Analytics —— Meta Pixel

ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Vinod Kumar Shukla Passes Away : हिंदी साहित्य जगत के लिए यह अत्यंत दुखद समाचार है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का सोमवार शाम 4:58 बजे रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटे, 6 लाख मतदाता मृत घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य में अपने अमूल्य योगदान के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि ‘नौकर की कमीज’ और ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसी कृतियों के माध्यम से साधारण जीवन को गरिमा प्रदान करने वाले विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ के गौरव थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी उनके निधन को देशभर के साहित्य प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल ने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कृषि विस्तार प्राध्यापक के रूप में भी कार्य किया, लेकिन उनका जीवन साहित्य सृजन को समर्पित रहा। (Vinod Kumar Shukla Passes Away)

कविता, कहानी और उपन्यास—तीनों विधाओं में उनका योगदान विशिष्ट माना जाता है। ‘नौकर की कमीज’, ‘कभी के बाद अभी’ और ‘सब कुछ होना बचा रहेगा’ जैसी उनकी रचनाएं आज भी पाठकों को गहराई से प्रभावित करती हैं। (Vinod Kumar Shukla Passes Away)

Back to top button
error: Content is protected !!