Google Analytics —— Meta Pixel

पहली शादी और तलाक छिपाकर रचाई दूसरी शादी, आरोपी और महिला दलाल गिरफ्तार

Cheating Name of Marriage: दुर्ग जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छलपूर्वक शादी करने वाले आरोपी विजय कुमार पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न सिर्फ अपनी पहली शादी और तलाक की जानकारी छिपाई, बल्कि अपनी उम्र और नौकरी को लेकर भी झूठी जानकारी देकर दूसरी शादी रचा ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिसका तलाक भी हो गया था। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी के लिए जालसाजी का सहारा लिया। आरोपी ने अपनी होने वाली पत्नी को न तो अपनी पहली शादी और तलाक के बारे में बताया और न ही अपनी वास्तविक उम्र और नौकरी की सच्चाई सामने रखी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की परंपरा समाप्त, चली आ रही परंपरा की दिशा में बड़ा निर्णय

शादी के बाद जब पीड़िता को आरोपी की सच्चाई का पता चला तो वह मानसिक रूप से टूट गई। इसके बाद उसने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाकर उसे अपने जाल में फंसाया। इस मामले में शादी का रिश्ता करवाने वाली महिला विंध्यवासिनी शुक्ला की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। आरोप है कि उसने भी आरोपी की सच्चाई जानते हुए पीड़िता को कोई जानकारी नहीं दी, जिससे महिला को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया दुष्कर्म

महिला की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पांडे और विंध्यवासिनी शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 31 अक्टूबर 2025 को पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए संदीप प्रधान से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। (Cheating Name of Marriage)

2024 से अप्रैल 2024 के बीच दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का कथन दर्ज किया और चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सोशल मीडिया दोस्ती बनी अपराध की वजह

22 दिसंबर को बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया से हुई दोस्ती ने एक युवती की जिंदगी को भय और प्रताड़ना में बदल दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर आरोपी युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बेलगहना के सोनपुरी के रहने वाले अरुण कुमार भानु से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर युवती का भरोसा जीत लिया। 9 सितंबर 2024 को आरोपी बाइक से युवती को घुमाने के बहाने बिलासपुर लाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मानसिक रूप से टूटी पीड़िता

आरोपी ने इस दौरान अपने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर बार-बार मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब युवती ने आरोपी से शादी की बात की तो उसका व्यवहार हिंसक हो गया। आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने आखिर में सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और IT एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (Cheating Name of Marriage)

Back to top button
error: Content is protected !!