NH-48 पर खौफनाक हादसा: लॉरी-बस की भीषण टक्कर, 10 से ज्यादा यात्री जिंदा जले
Road Accident : कर्नाटक के चित्रदुर्ग में देर रात एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया। NH-48 पर तेज रफ्तार लॉरी ने सामने से आ रही प्राइवेट स्लीपर बस को जोरदार टक्कर (Road Accident) मारी।
यह भी पढ़े :- बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाबा गुरु घासीदास जयंती श्रद्धा, एकता और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न
टक्कर होते ही बस आग के गोले में बदल गई और देखते ही देखते 10 से ज्यादा यात्री जिंदा जलकर मौत के घाट उतर गए। बस में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
लापरवाही ने ली कई जिंदगियां
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी का ड्राइवर डिवाइडर पार कर गलत दिशा में आ गया और बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही प्राइवेट बस से सीधी भिड़ंत हो गई।
- बस में कुल 32 यात्री सवार थे
- टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बाहर निकल ही नहीं सके
- मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका
मृत बस सी बर्ड नामक प्राइवेट सर्विस की बताई जा रही है।
आग की लपटों में चीखती जिंदगी – वीडियो वायरल
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों में धू-धूकर जलती दिखाई दे रही है। कई यात्री अंदर फंसे हुए चीखते रह गए। स्थानीय लोग मौके पर मौजूद तो थे, लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी बेबस दिखे। (Road Accident)



