शिवलिंग की पूजा में इन 3 स्थानों पर करें स्पर्श, कम होगा मांगलिक दोष का प्रभाव, पढ़े पूरी खबर
हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा-उपासना जीवन के सभी संकटों को दूर करने वाली मानी गई है। शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग में केवल भगवान शिव ही नहीं, बल्कि देवी पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और पुत्री अशोकसुंदरी भी विराजमान हैं। इसलिए शिवलिंग का स्पर्श भी विधि-विधान से करना चाहिए।
यह भी पढ़े :- दिव्य श्री हनुमंत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग के तीन प्रमुख स्थानों पर श्रद्धा व सम्मानपूर्वक स्पर्श करने से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। विशेषकर मांगलिक दोष के प्रभाव को कम करने में यह उपाय कारगर माना गया है।
जलाधारी का आगे का भाग — संतान सुरक्षा का आशीर्वाद
शिवलिंग के आगे का हिस्सा पैरों की तरह दिखाई देता है।
इसे भगवान गणेश और कार्तिकेय का स्थान माना गया है।
पूजा के बाद इस स्थान को स्पर्श कर हाथ पेट पर लगाने से
संतान की रक्षा और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
जल प्रवाह का स्थान — विवाह में आने वाली बाधाएँ दूर
- जलाधारी के बीच का भाग जहाँ से जल बाहर आता है।
- यह भगवान शिव की पुत्री का स्थान माना जाता है।
- इसे बिल्वपत्र से स्पर्श करना चाहिए।
- मान्यता है कि इससे मांगलिक दोष, विवाह में आ रही बाधाएँ और पारिवारिक तनाव कम होते हैं।
जलाधारी का पीछे का गोल भाग — स्वास्थ्य का आशीर्वाद
- जलाधारी का गोलाकार पीछे का हिस्सा मां पार्वती का हस्तकमल कहा गया है।
- श्रद्धापूर्वक स्पर्श करने से
बेहतरीन स्वास्थ्य और बीमारियों से छुटकारे की कामना पूरी होती है।
महत्वपूर्ण सावधानियाँ
- शिवलिंग की पूजा दाएँ हाथ से करें।
- जलाधारी के ऊपर तेल, सिंदूर या हल्दी नहीं चढ़ाई जाती।
- चरण या जलनाली को प्रणाम नहीं किया जाता, केवल स्पर्श करना चाहिए।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष पर आधारित है. anmolnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।



