Google Analytics —— Meta Pixel

CGPSC ने पुलिस भर्ती 2024 की शारीरिक जांच की तारीखें की जारी, 6 जनवरी से दस्तावेज सत्यापन

Police Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (संवर्ग) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन समेत शारीरिक माप परीक्षण की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की लोक नृत्य–लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन

अभ्यर्थियों के लिए सुबह 7 बजे रिपोर्टिंग समय निर्धारित किया गया है, जबकि शारीरिक माप परीक्षण सुबह 8 बजे से शुरू होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र 26 दिसंबर 2025 को ही जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र और संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (Police Recruitment 2024)

आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील

आयोग ने कहा है कि प्रवेश पत्र अलग से डाक या व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों समेत उनकी प्रतियों के साथ उपस्थित हों, ताकि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। (Police Recruitment 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!