भूपेश सरकार में अटकी रही फाइलें, साय सरकार में केंद्र से तुरंत मिली मंजूरी, दाल-तिलहन की MSP खरीदी को हरी झंडी

Pulses Oilseeds Crops MSP: जिस योजना के लिए पिछली भूपेश बघेल सरकार को केंद्र के चक्कर लगाने पड़े, उसी योजना को साय सरकार में बिना किसी अड़चन के मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में दाल और तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) को स्वीकृति दे दी है। भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में दाल और तिलहन फसलों की MSP पर खरीद को मंजूरी प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें:- जीव दया और आत्म पूजा ही सबसे बड़ा धर्म है –आध्यात्मिक सम्मेलन रायपुर
केंद्रीय मंत्री की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ में फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 21 हजार 330 मीट्रिक टन तुअर, 25 हजार 530 मीट्रिक टन उड़द, 240 मीट्रिक टन मूंग, 4 हजार 210 मीट्रिक टन सोयाबीन और 4 हजार 210 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की मंजूरी दी गई है। इन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में उम्मीद जताई है कि इस फैसले से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। (Pulses Oilseeds Crops MSP)
MSP पर इन फसलों की होगी खरीदी
| फसल | स्वीकृत खरीदी मात्रा (मीट्रिक टन) |
|---|---|
| तुअर | 21,330 |
| उड़द | 25,530 |
| मूंग | 240 |
| सोयाबीन | 4,210 |
| मूंगफली | 4,210 |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस फैसले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एमएसपी पर खरीद की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी। इस निर्णय से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन और तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, जहां पिछली सरकार के कार्यकाल में योजनाएं सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रही, वहीं साय सरकार में केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से किसानों के हित में ठोस निर्णय सामने आए हैं। (Pulses Oilseeds Crops MSP)



