Google Analytics —— Meta Pixel

Air Travel Advisory: ईरान में बिगड़े हालात! एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

Air Travel Advisory: समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका की विमानन एजेंसी (FAA) की वेबसाइट पर जारी सूचना में बताया गया है कि ईरान ने सभी सामान्य उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। यह फैसला गुरुवार शाम 5:15 बजे (अमेरिकी समय) से लागू हो गया है। अब ईरान से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को केवल विशेष सरकारी अनुमति के आधार पर ही उड़ान भरने की इजाजत होगी।

यह भी पढ़े :- Rashifal 15 January 2026: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

यह कदम ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और ईरान में जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है। हालात को देखते हुए यह प्रतिबंध आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इधर, भारत में भी हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छा जाने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण कैट-III लैंडिंग सिस्टम लागू किया गया, हालांकि इसके बावजूद कई उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की स्थिति बनी रही। (Air Travel Advisory)

 एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

  • इंडिगो ने बताया कि ईरान द्वारा अचानक एयरस्पेस बंद किए जाने से उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
  • एयर इंडिया ने भी यात्रियों को उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
  • स्पाइसजेट ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में खराब मौसम का असर उसके पूरे नेटवर्क पर पड़ सकता है।

 यात्रियों के लिए सलाह

एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे:

  • यात्रा से पहले अपनी उड़ान की ताज़ा स्थिति जांचें
  • एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट देखते रहें
  • जरूरत पड़ने पर फ्लेक्सिबल रीबुकिंग विकल्प का लाभ लें

मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में भी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर असर बने रहने की आशंका जताई जा रही है। (Air Travel Advisory)

Back to top button
error: Content is protected !!