छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों का तबादला

CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (CG IAS Transfer) किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :- सीएम साय का बड़ा फैसला जल्द, रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली तय
जारी आदेश के अनुसार, किरण कौशल को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अवनीश शरण को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही आईएएस आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे जिले के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राज्य सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। (CG IAS Transfer)



