Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आग़ाज़ कल, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

Raipur Literature Festival : राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव (Raipur Literature Festival) का भव्य शुभारंभ कल 23 जनवरी को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश करेंगे। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर. कृष्णा दास को बनाया सलाहकार, आदेश जारी

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा तथा रंगकर्मी एवं अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

रायपुर साहित्य उत्सव (Raipur Literature Festival) में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार, कवि और लेखक भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक मेला, इंगेजमेंट जोन, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग कार्यशाला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए फूड जोन की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्य मंच विनोद कुमार शुक्ल मंडप को उनकी स्मृति में विशेष रूप से तैयार किया गया है, जहां प्रमुख मंचीय कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा साहित्यिक परिचर्चाओं एवं गोष्ठियों के लिए लाला जगदलपुरी मंडप, श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप और अनिरुद्ध नीरव मंडप बनाए गए हैं।

चार सत्रों में होगा आयोजन

साहित्य उत्सव में प्रतिदिन चार सत्र आयोजित किए जाएंगे—

  • प्रथम सत्र: 12.30 बजे से
  • द्वितीय सत्र: 2.15 बजे से
  • तृतीय सत्र: 3.45 बजे से
  • चतुर्थ सत्र: 5.15 बजे से 6.30 बजे तक

23 और 24 जनवरी को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

23 जनवरी के सत्रों की रूपरेखा

प्रथम सत्र

  • लाला जगदलपुरी मंडप: समकालीन महिला लेखन
  • श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप: संवाद ‘वंदेमातरम्’ – भारत के स्व-जागरण का प्रवाह
  • अनिरुद्ध नीरव मंडप: डिजिटल साहित्य – प्रकाशकों के लिए चुनौतियां

द्वितीय सत्र

  • लाला जगदलपुरी मंडप: वाचिक परंपरा में साहित्य
  • श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप: कविता की नई चाल
  • अनिरुद्ध नीरव मंडप: संवाद कार्यक्रम

द्वितीय सत्र में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश भी शामिल होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!