Google Analytics —— Meta Pixel

Alia-Ranbir’s Wedding: मां नीतू और रिश्तेदार भी वास्तु अपार्टमेंट पहुंचे

Alia-Ranbir’s Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में आज से शुरू हो गई हैं। दोपहर 2 बजे रणबीर के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में दिवंगत ऋषि कपूर की याद में एक छोटी सी पूजा रखी गई है। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। इसके बाद इसी अपार्टमेंट में कपल की हल्दी-मेहंदी, संगीत जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी (Alia-Ranbir’s Wedding) होंगीं। सेरेमनी के बाद फिर इसी घर में रणबीर-आलिया पंजाबी रीति रिवाज से 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कपल की पूजा, हल्दी-मेहंदी, संगीत जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ 28 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी को दी गई है।

इसे भी पढ़ें- Bhupesh Baghel meeting : आज दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

इस बीच, उनके करीबी दोस्त अयान मुखर्जी और करण जौहर ने बुधवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया।

अयान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगामी फिल्म ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ के एक रोमांटिक गाने का टीज़र जारी कर रणबीर और आलिया को जिंदगी के नये सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं करण जौहर ने भी गाने का टीज़र पोस्ट कर दोनों को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रणबीर और आलिया के विवाह समारोह से जुड़ी जानकारियों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक बुधवार से मेंहदी की रस्म शुरू होगी, जिसमें केवल परिवार और नज़दीकी दोस्त ही शामिल होंगे।

‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने ‘केसरिया’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें रणबीर और आलिया वाराणसी की गलियों में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर और आलिया एक-दूसरे के नज़दीक आए और उनका प्यार परवान चढ़ा।

Back to top button
error: Content is protected !!