Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Bhupesh Baghel meeting : आज दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Bhupesh Baghel meeting : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का प्रमुख एजेंडा नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषय होंगे। इसके अलावा नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा (Bhupesh Baghel meeting) हो सकती हैं।

सीएम बघेल जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर पर भी चर्चा कर सकते हैं। बैठक में सीएम भूपेश बघेल के साथ अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी रहेंगे।

बीते दिनों भूपेश बघेल ने रायपुर में नक्सलियों से किसी भी प्लेटफॉर्म पर बात करने को लेकर बयान दिया था। इसके बाद सीएम का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : JNU में झड़प के बाद गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले देश को कमजोर कर रहे नफरत, हिंसा और बहिष्कार

Back to top button
error: Content is protected !!