Trending

Sidhdeshwar Dham Jara: ग्राम जारा में 47वाँ महाशिव यज्ञ मेला एवं विराट सत्संग महोत्सव 8 फरवरी से भव्य शुभारम्भ

Sidhdeshwar Dham Jara : बलौदाबाजार जिले के ग्राम श्री सिद्धेश्वर धाम, जारा (Sidhdeshwar Dham Jara) में महाशिवरात्रि की पावन बेला पर 47वाँ महाशिव यज्ञ मेला एवं विराट सत्संग महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। स्वयंभू भगवान श्री सिद्धेश्वर महाराज की असीम कृपा एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में यह वार्षिक आयोजन क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने और तन-मन-धन से सहयोग करने का आग्रह किया है।

प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान

जलयात्रा : 08 फरवरी 2026, रविवार
अग्नि प्रज्वलन : 09 फरवरी 2026, प्रातः 10 बजे से
पूर्णाहुति : 15 फरवरी 2026, रविवार
महाशिवरात्रि विशेष पर्व : 15 फरवरी 2026, रविवार
महाप्रसादी वितरण : 16 फरवरी 2026, दोपहर 12 बजे से. ..

सत्संग, प्रवचन और रामायण पाठ

10 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 5:30 बजे तक सत्संग एवं भजन कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तक रामायण पाठ एवं मानस गायन।

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संध्या

15 फरवरी की रात्रि 10:30 बजे से लोकसंस्कृति की छटा बिखेरेगी ~ लोकगायक गेंदराम साहू, विनीता वर्मा तथा सुप्रसिद्ध बाल कलाकार राधिका किशोरी की प्रस्तुतियाँ होंगी। रात्रिकालीन पंडवानी कार्यक्रमों में विभिन्न लोकगाथा दलों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें मातृशक्ति पंडवानी पार्टी रोहांसी, गुरुकृपा पंडवानी पार्टी खम्हरिया, लोकगाथा पंडवानी सिंधौरी (कवर्धा) सहित अन्य दल शामिल रहेंगे।

अतिथिगण :
पूर्णाहुति अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा), श्रीमती सविता भीम यादव (अध्यक्षा, जनपद पंचायत), तथा श्रीमती अपनी आदिल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत), तेजराम वर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्रीमती मिथलेश साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल संडी) शामिल होंगी।

कैसे पहुँचे?

ग्राम जारा, बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग पर संडी से लगभग 6 किमी दूरी पर स्थित है। संडी से आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है, जहाँ यज्ञ की पावन अग्नि, शिवभक्ति के स्वर और लोकसंस्कृति की रंगत एक साथ अनुभव की जा सकती है। विनीत – समस्त ग्रामवासी, श्री सिद्धेश्वर धाम, जारा (Sidhdeshwar Dham Jara )

यह भी पढ़े :- Pariksha Pe Charcha: ‘पढ़ाई बोझ नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम है’ – परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को पीएम मोदी की बड़ी सीख

Sidhdeshwar Dham Jara

Back to top button
error: Content is protected !!