Google Analytics —— Meta Pixel

शहबाज़ शरीफ ने मानी हार! भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, T20 वर्ल्डकप मैच पर ‘YES’

IND vs PAK T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा मोड़ आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है। अब दोनों टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी।

यह भी पढ़े :- Rashifal 10 February 2026: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

सोमवार देर रात यह फैसला लिया गया, जिसकी जानकारी पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री को दी। यह फैसला लाहौर में आईसीसी प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद आया। (IND vs PAK T20 World Cup 2026)

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी बयान में कहा गया कि मित्र देशों के अनुरोध और कई पक्षों के साथ चर्चा के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने की घोषणा की थी। लेकिन आईसीसी की मध्यस्थता, खासतौर पर उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा की भूमिका के बाद लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हुआ।

अब साफ है कि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। (IND vs PAK T20 World Cup 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!