T-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री

India Vs Pakistan T20: श्रीलंका के कोलंबो में T-20 वर्ल्ड कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। लगातार तीन जीत के साथ भारत ग्रुप-ए के प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें:- समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री साय
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उस समय टीम का स्कोर महज 1 रन था। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा के साथ उनकी 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस साझेदारी ने भारत को शुरुआती दबाव से बाहर निकाला और बड़े स्कोर की नींव रखी। (India Vs Pakistan T20)

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मध्यक्रम में शिवम दुबे (27 रन) और रिंकू सिंह (11 रन) ने तेजी से रन जोड़कर टीम का स्कोर 175 तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगा सके। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान शून्य पर आउट हो गए। हार्दिक पंड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब (6 रन) और कप्तान सलमान अली आगा (4 रन) को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। बाबर आजम और उस्मान खान ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन वे टीम को संकट से नहीं उबार सके।

जीत के 3 बड़े किरदार
भारतीय गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन किया। बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक को बोल्ड कर भारत को 61 रन से यादगार जीत दिला दी। ईशान किशन ने पहले ही ओवर में विकेट गिरने के बाद जिम्मेदारी संभाली। 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर मैच की दिशा बदल दी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले ओवर में विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेला। 3 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और 18वें ओवर में उस्मान तारिक को बोल्ड कर मैच खत्म किया। हार्दिक पंड्या ने पहले ओवर में विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेला। (India Vs Pakistan T20)
प्वाइंट टेबल का समीकरण
3 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और 18वें ओवर में उस्मान तारिक को बोल्ड कर मैच खत्म किया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में सईम अयूब और सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की वापसी की उम्मीदें तोड़ दी। भारत के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। USA और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं, लेकिन भारत नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष पर कायम है। नामीबिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।मैच से पहले रैपर हनुमानकाइंड ने प्रस्तुति दी। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में टीम को समर्थन देते नजर आए। (India Vs Pakistan T20)




