Chhattisgarh Budget 2026 : 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश: जानिए छत्तीसगढ़ के बजट में आपके लिए क्या खास
Chhattisgarh Budget 2026 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश (Chhattisgarh Budget 2026) किया। यह विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और अधोसंरचना पर विशेष फोकस रखा गया है।
यह भी पढ़े :- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 45 घायल, 67 चालान के बाद भी दौड़ती रही बस
पिछले वर्ष राज्य का बजट 1.65 लाख करोड़ रुपये था।
इस बार बजट की थीम – ‘SANKALP’
वित्त मंत्री ने कहा कि पहले विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) था, अब उसी के कल्याण के लिए थीम है — SANKALP:
- S – समावेशी विकास
- A – अधोसंरचना
- N – निवेश
- K – कुशल मानव संसाधन
- A – अंत्योदय
- L – लाइवलीहुड
- P – पॉलिसी से परिणाम तक
किसानों के लिए क्या खास?
- ब्याज मुक्त कृषि ऋण – 300 करोड़
- दलहन प्रोत्साहन – 100 करोड़
- कृषि पंप – 5500 करोड़
- मार्कफेड – 6000 करोड़
- 437 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
- सिकासार लिंकिंग परियोजना – 3047 करोड़
- भूमिहीन किसान परिवार – 10 हजार करोड़
- नेचुरल फार्मिंग – 40 करोड़
महिलाओं और ग्रामीण हित
- महतारी वंदन योजना – 8200 करोड़
- पीएम आवास ग्रामीण – 4000 करोड़
- दीनदयाल भूमिहीन योजना – 600 करोड़
- ‘जी राम जी’ योजना – 4000 करोड़
उद्योग और व्यापार
- उद्योग विभाग बजट 248 करोड़ से बढ़कर 775 करोड़
- 23 नए उद्योग खुलेंगे
- नवा रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स – 10 करोड़
- खनिज ऑनलाइन 2.2 – 35 करोड़
- बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन निर्माण
स्वास्थ्य क्षेत्र
- आयुष्मान योजना – 1500 करोड़
- 25 विकासखंडों में डायलिसिस केंद्र
- रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज
- कुनकुरी, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज
- एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट – 10 करोड़
शिक्षा और युवा
- 5 नालंदा लाइब्रेरी – 22 करोड़
- सीएम शिक्षा सहयोग योजना – 10 करोड़
- विद्यालय अनुदान – 731 करोड़
- 25 कॉलेज भवन – 25 करोड़
- रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र
मेट्रो और अधोसंरचना
- मेट्रो रेल परियोजना – 9450 करोड़
- स्टेट कैपिटल रीजन – 68 करोड़
एयर कनेक्टिविटी
- बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर एयरपोर्ट विकास – 80 करोड़
- नियमित फ्लाइट सेवा विस्तार
बस्तर और सरगुजा पर फोकस
- बस्तर क्षेत्र – 100 करोड़
- बस्तर प्राधिकरण – 75 करोड़
- बस्तर फाइटर्स के 1500 पद
- अबूझमाड़-जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी
- इंद्रावती बैराज – 68 करोड़
- 68 किमी नहर निर्माण
पर्यटन, संस्कृति और अन्य घोषणाएं
- हर साल साहित्य उत्सव
- हर साल एनआरआई सम्मेलन
- शक्ति पीठ योजना – 5 करोड़
- गिरौदपुरी मेला – 50 लाख
- जनसंपर्क विभाग – 475 करोड़
कुल मिलाकर…
1.72 लाख करोड़ का यह बजट (Chhattisgarh Budget 2026) कृषि, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और बस्तर क्षेत्र के विकास पर केंद्रित है। ‘SANKALP’ थीम के जरिए सरकार ने समावेशी और बुनियादी ढांचे आधारित विकास का रोडमैप पेश किया है।



