Chhattisgarh में 5000 शिक्षकों की भर्ती, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे
सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पदों पर होगी नियुक्ति; परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित

CG Teacher Recruitment 2026 : प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष तेज, दोनों पक्षों में भारी नुकसान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। 5000 शिक्षकों की भर्ती इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। (CG Teacher Recruitment 2026 )
मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। (CG Teacher Recruitment 2026 )



