Google Analytics —— Meta Pixel

Chaitra Navratri 2026: इस बार खास होगा चैत्र नवरात्र, 72 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, पढ़े पूरी खबर

Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है और इस बार देवी भक्तों के लिए कई खास संकेत लेकर आ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष माता रानी का आगमन डोली में होगा, जबकि उनका प्रस्थान हाथी पर होगा। इसे बेहद विशेष संयोग माना जा रहा है और इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और चर्चा बढ़ गई है।

यह भी पढ़े :- Assembly Election 2026 : असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, जानें बंगाल और तमिलनाडु में कब मतदान

डोली में आगमन का संकेत

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब Chaitra Navratri की शुरुआत गुरुवार से होती है, तो माता रानी डोली में सवार होकर आती हैं। शास्त्रों में इसे कभी-कभी महामारी या संघर्ष जैसे संकेतों से जोड़कर देखा जाता है, जो समाज को सतर्क रहने का संदेश देता है।

हाथी पर प्रस्थान माना जाता है शुभ

हालांकि इस बार माता का गमन हाथी पर होना बेहद शुभ माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी पर प्रस्थान अच्छी बारिश, बेहतर खेती, समृद्धि और आर्थिक खुशहाली का संकेत देता है।

72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार करीब 72 साल बाद एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। अमावस्या तिथि के साये में ही कलश स्थापना की जाएगी।
19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले इस पर्व में प्रतिपदा तिथि के क्षय के बावजूद नवरात्र पूरे नौ दिनों तक मनाए जाएंगे, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है।

कलश स्थापना का शुभ समय

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे से शुरू होगी। सूर्योदय अमावस्या तिथि में होने के कारण शास्त्र सम्मत विधि से उसी दौरान घट स्थापना का विधान बनेगा। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी विशेष संयोग बनेगा।

  • कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त:
  • सुबह 6:02 बजे से 8:40 बजे तक
  • सुबह 9:16 बजे से 10:56 बजे तक

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन शुभ लग्नों में घट स्थापना करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सेवा पंडालों की तैयारी शुरू

हर साल की तरह इस बार भी Durg के Anjora से लेकर Dongargarh तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडाल लगाए जाएंगे। मंदिर समितियों और सेवादारों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी रूट और व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठकें शुरू कर दी हैं। (Chaitra Navratri 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!