Google Analytics —— Meta Pixel

Assembly Election 2026 : असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, जानें बंगाल और तमिलनाडु में कब मतदान

Assembly Election 2026 : देश में बड़े चुनावी मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। Election Commission of India ने 2026 में होने वाले 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़े :- ‘आदि परब’ के समापन पर बोले मुख्यमंत्री साय – बस्तर में खुशहाली और शांति बहाल करने में मिल रही सफलता

इन चुनावों में West Bengal, Assam, Kerala, Tamil Nadu और केंद्र शासित प्रदेश Puducherry शामिल हैं। चुनाव आयोग ने चरण, नामांकन की तारीख, मतदान और परिणाम की तारीखों (Assembly Election 2026) की घोषणा कर दी है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान

West Bengal में दो चरणों में मतदान होगा।

  • पहले चरण का गजट नोटिफिकेशन: 30 मार्च 2026
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 6 अप्रैल 2026
  • पहले चरण की वोटिंग: 23 अप्रैल 2026
  • दूसरे चरण का गजट नोटिफिकेशन: 2 अप्रैल 2026
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 9 अप्रैल 2026
  • दूसरे चरण की वोटिंग: 29 अप्रैल 2026
  • परिणाम: 4 मई 2026

असम में एक चरण में चुनाव

  • Assam में एक ही चरण में मतदान होगा।
  • गजट नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 23 मार्च 2026
  • मतदान: 9 अप्रैल 2026
  • परिणाम: 4 मई 2026

तमिलनाडु में भी एक चरण में वोटिंग

Tamil Nadu में भी चुनाव एक चरण में होंगे।

  • गजट नोटिफिकेशन: 30 मार्च 2026
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 6 अप्रैल 2026
  • मतदान: 23 अप्रैल 2026
  • परिणाम: 4 मई 2026

कब खत्म हो रहा मौजूदा सरकारों का कार्यकाल?

मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के अनुसार—

  • असम सरकार का कार्यकाल: 20 मई 2026
  • केरल सरकार का कार्यकाल: 23 मई 2026
  • पुडुचेरी सरकार का कार्यकाल: 15 जून 2026
  • तमिलनाडु सरकार का कार्यकाल: 10 मई 2026
  • पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यकाल: 7 मई 2026

इन चुनावों में असम की 126, केरल की 140, पुडुचेरी की 30, तमिलनाडु की 234 और पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

चुनाव के लिए खास तैयारियां

चुनाव आयोग ने चुनाव कराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इसके लिए करीब 15 लाख पोलिंग पर्सनल, 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी, 49 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स, 1,444 ऑब्जर्वर्स, लगभग 40 हजार काउंटिंग अफसर, 21 हजार सेक्टर ऑफिसर्स और काउंटिंग के लिए 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स तैनात किए गए हैं।

किस राज्य में कितने वोटर

फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक—

  • असम: 2.25 करोड़
  • केरल: 2.7 करोड़
  • पुडुचेरी: 9.44 लाख
  • तमिलनाडु: 5.67 करोड़
  • पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़ मतदाता हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार कोर्ट के फैसलों के बाद आने वाली पूरक मतदाता सूची को भी अंतिम सूची में जोड़ा जाएगा। (Assembly Election 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!