Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : छात्रावास में तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, परीक्षा के दौरान हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Chhattisgarh News : बीजापुर जिले के एक छात्रावास से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां Pota Cabin Hostel में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। घटना सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :- गढ़फुलझर में होला मोहल्ला कार्यक्रम व भूमि पूजन संपन्न, मुख्यमंत्री साय ने ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का किया सम्मान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गर्भवती पाई गई छात्राओं में दो छात्राएं 12वीं कक्षा की हैं, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि 12वीं की दोनों छात्राएं हाल ही में Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) की बोर्ड परीक्षा देने पहुंची थीं, उसी दौरान इस मामले का खुलासा हुआ। (Chhattisgarh News)

जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं करीब 3 से 5 महीने की गर्भवती हैं। इनमें से दो छात्राएं नाबालिग बताई जा रही हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के प्रेग्नेंसी कार्ड भी बनाए गए थे। इसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी थी, तो छात्रावास प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों तक इसकी सूचना क्यों नहीं पहुंची।

निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना सामने आने के बाद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पूछा जा रहा है कि यदि छात्राएं लंबे समय से गर्भवती थीं, तो इसकी जानकारी समय रहते छात्रावास प्रबंधन को क्यों नहीं मिल पाई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

पुलिस कर रही जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छात्रावास पहुंची और कर्मचारियों व संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!