बसंत फाउंडेशन : जीवन रंग आर्ट क्लास : बच्चों की प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच
कुरुद, धमतरी : कला के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता का विकास बसंत फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कुरूद द्वारा संचालित “जीवन रंग आर्ट क्लास” बच्चों के लिए रचनात्मकता और संस्कार का एक उत्कृष्ट मंच बनकर उभर रहा है। आज के डिजिटल युग में, जहाँ बच्चे मोबाइल और स्क्रीन में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, वहीं यह पहल उन्हें कला और सृजनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित कर रही है।
वर्षों से जारी है समर्पित प्रयास
संस्था के समर्पित सदस्य विगत कई वर्षों से बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रयास केवल कला तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच का भी विकास किया जा रहा है।

रंगों के जरिए सपनों को मिल रही उड़ान
“जीवन रंग आर्ट क्लास” बच्चों को अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। इससे वे अपने समय का सदुपयोग करते हुए रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

अभिभावकों से की गई विशेष अपील
बसंत फाउंडेशन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल की दुनिया से दूर रखते हुए उन्हें कला, संस्कृति और सृजनात्मक गतिविधियों से जोड़ें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे बच्चे
संस्था का उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर, संस्कारी और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।
बसंत फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कुरूद, जिला- धमतरी, कला के माध्यम से बच्चों में सृजन, संस्कार और आत्मविश्वास का संचार।



