Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री कार्यालय में डॉ. रवि मित्तल बने उप सचिव, चार वर्षों के लिए नियुक्ति मंजूर

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 19 मार्च 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।

यह भी पढ़े :- राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने श्री मित्तल की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। वर्तमान में वे अपने मूल कैडर छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं। उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्षों की अवधि अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

इस नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय देश के सर्वोच्च नीति-निर्माण और प्रशासनिक निर्णयों का केंद्र है। श्री रवि मित्तल की नियुक्ति से न केवल उनकी प्रशासनिक दक्षता पर विश्वास झलकता है, बल्कि छत्तीसगढ़ कैडर के लिए भी यह गर्व का विषय है।

वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत

आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। बीते डेढ़ वर्ष से वे राज्य शासन के संचार एवं सूचना तंत्र को प्रभावी ढंग से संचालित कर रहे थे। अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उनकी नियुक्ति को राज्य से केंद्र स्तर तक एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!