Google Analytics —— Meta Pixel

भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को बड़ा झटका, बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें फिर रद्द, 14 सेवाएं प्रभावित

Train Cancel in Chhattisgarh: बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए पहले रद्द की गई ट्रेनों को बहाल करने के रेलवे के फैसले के ठीक एक दिन बाद ही बड़ा बदलाव कर दिया गया है। रेलवे जोन ने अब 10 ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया है। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा स्टेशन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। यह तकनीकी काम 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगा, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़ें:- हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे 42 नक्सली, बाकी बचे नक्सलियों को आखिरी चेतावनी

इस फैसले का असर लोकल और मेमू पैसेंजर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। कुल मिलाकर 14 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई रूटों पर ट्रेनों को आंशिक रूप से भी चलाया जाएगा या बीच रास्ते ही समाप्त किया जाएगा। गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर को अब बीच में ही बिलासपुर तक सीमित किया जाएगा। हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर सेवा की तरह चलाया जाएगा। कई ट्रेनों के रूट आंशिक रूप से ही संचालित होंगे। (Train Cancel in Chhattisgarh)

रद्द की गई ये ट्रेनें

  • 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिलासपुर और रायगढ़ के बीच दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रायगढ़ से बिलासपुर के बीच पूरी तरह निरस्त रहेगी।
  • 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिलासपुर से रायगढ़ के बीच नहीं चलेगी।
  • 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रायपुर से गेवरा रोड के बीच पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक गेवरा रोड से रायपुर के बीच संचालन नहीं करेगी।
  • 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रायपुर से कोरबा के बीच पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कोरबा से रायपुर के बीच नहीं चलाई जाएगी।
  • 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक दोनों दिशाओं में बिलासपुर और गेवरा रोड के बीच पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिलासपुर और कोरबा के बीच दोनों दिशाओं में पूरी तरह निरस्त रहेगी।
  • 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर ट्रेन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिलासपुर से गेवरा रोड के बीच सेवा नहीं देगी।

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

  • 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन 11 से 18 अप्रैल तक अपने निर्धारित रूट पर न चलकर सिर्फ  बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी और आगे झारसुगुड़ा तक सेवा रद्द रहेगी।
  • 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन 11 से 18 अप्रैल तक झारसुगुड़ा से न चलकर सिर्फ बिलासपुर से शुरू होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर सेवा बंद रहेगी।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी 

रेलवे की ओर से पहले रद्द की गई ट्रेनों को गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए बहाल किया गया था, लेकिन अगले ही दिन दोबारा कैंसिलेशन आदेश जारी कर दिया गया। इससे यात्रियों में असंतोष देखा जा रहा है, क्योंकि रेलवे की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं दी गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अकलतरा स्टेशन को चौथी रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य तकनीकी रूप से जरूरी है, जिसे निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। इसी वजह से यह अस्थायी परिवर्तन किया गया है। (Train Cancel in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!