Google Analytics —— Meta Pixel

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, 29 अप्रैल को दूसरा चरण और 4 मई को मतगणना

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत आज गुरुवार को राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यह चरण चुनावी दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पूरे चुनाव की दिशा तय होने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- नारायणपुर में पेड़ पर बैठे तोते को उतारने फायर ब्रिगेड ने बरसाया पानी, भीषण गर्मी के बीच हजारों लीटर खपत पर मचा बवाल 

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों में मतदान हो रहा है। उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नादिया, बीरभूम और हुगली तक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे से मतदान समाप्त होने तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहें और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।

आयोग के अनुसार, पहले चरण में करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी शामिल हैं।

इस चरण को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर जहां भाजपा इसे शुरुआती बढ़त हासिल करने का अवसर मान रही है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए यह लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की दिशा में अहम परीक्षा है।

दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि सभी चरणों की मतगणना 4 मई को की जाएगी। (Bengal Election 2026)

पीएम की अपील:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। (Bengal Election 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!