दुष्कर्म पीड़िता का मंगेतर बना जीवनसाथी, मंदिर में लिए सात फेरे

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों और भरोसे की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। खागा कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता का उसके मंगेतर ने कठिन समय में साथ नहीं छोड़ा और मंदिर में विवाह कर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को युवती अपनी बुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अक्सर ऐसे मामलों में रिश्ते टूटने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस मामले में युवती के मंगेतर ने उसका साथ निभाते हुए समाज के सामने अलग उदाहरण पेश किया।
दोनों ने Tambeshwar Temple में भगवान शिव को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। परिवार की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी हुईं। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग मंगेतर के फैसले की सराहना करते हुए इसे रिश्तों की सच्ची मिसाल बता रहे हैं।
विवाह के बाद परिवार के सदस्यों ने खुशी जताते हुए कहा कि वे अब पुरानी बातों को पीछे छोड़कर दोनों के नए जीवन की शुरुआत पर ध्यान देना चाहते हैं।
यह भी पढ़े :- “बाघ की सुपारी, जहर और शिकारी गैंग”… उदंती टाइगर रिजर्व में बड़ा खुलासा



