Google Analytics —— Meta Pixel

CBSE 12th Result 2026 – CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% छात्र पास

रिजल्ट चेक करने के चार आसान तरीके, एक माध्यम काम न करे तो दूसरे का करें इस्तेमाल

CBSE 12th Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं।

छात्र CBSE Official Website , CBSE Results Portal और Results NIC पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के चार वैकल्पिक तरीके उपलब्ध कराए गए हैं। यदि एक माध्यम काम न करे तो अन्य विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। (CBSE 12th Result 2026)

इन चार तरीकों से देखें रिजल्ट

1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
छात्र cbseresults.nic.in, results.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।

2. DigiLocker के जरिए
DigiLocker Results Portal
या DigiLocker ऐप पर लॉगिन कर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

3. UMANG ऐप से
UMANG App Portal
के जरिए भी छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

4. स्कूल के माध्यम से
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को छात्रों का परिणाम उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दिया है। विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। (CBSE 12th Result 2026)

DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज कर साइन इन करें।
  • “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित मार्कशीट और परिणाम देखें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 सहायक संचालकों की भर्ती

Back to top button
error: Content is protected !!