Amul Price Hike: अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा दूध

Amul Price Hike: महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्था Amul ने दूध की कीमतों (Amul Price Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की ओर से अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
नई कीमतें 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को अमूल दूध अब पहले की तुलना में 2 रुपये प्रति लीटर अधिक कीमत पर खरीदना होगा।
कंपनी के अनुसार पशुओं के चारे, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य संचालन खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया है। अमूल का कहना है कि दूध की कीमतों में 2.5 से 5.3 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है, जो खाद्य महंगाई की तुलना में कम है। कंपनी ने यह भी कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी से डेयरी कारोबार और दूध उत्पादन से जुड़े किसानों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
पूरे देश में लागू होंगी नई दरें
अमूल की ओर से की गई यह मूल्य वृद्धि किसी एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा रहा है। 14 मई से ग्राहकों को जनरल स्टोर, सुपरमार्केट और खुदरा बाजारों में अमूल दूध नई दरों पर मिलेगा।
पिछले साल भी बढ़े थे दाम
गौरतलब है कि अमूल ने इससे पहले मई 2025 में भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब अन्य डेयरी उत्पादों और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। (Amul Price Hike)
यह भी पढ़े :-



