CG Train Cancelled : चौथी रेल लाइन कार्य के चलते 73 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

CG Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी कार्य किया जाएगा। इस कारण जून महीने में रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने 7 जून से 19 जून तक विभिन्न चरणों में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य किए जाने की जानकारी दी है।
इस दौरान कुल 73 ट्रेनों को रद्द (CG Train Cancelled) किया गया है। इनमें 63 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा, जबकि कुछ को निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। कई ट्रेनें परिवर्तित और आंशिक रूट पर संचालित होंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना भविष्य में रेल संचालन के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और लेटलतीफी में कमी आएगी। साथ ही मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा।
हालांकि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। ट्रेनों से संबंधित जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन और स्टेशन सूचना केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है। (CG Train Cancelled)
यह भी पढ़े :- Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह के दौरे से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, हर जिले में शुरू होगी डायल-112 सेवा



