Google Analytics —— Meta Pixel

हरिद्वार में हड़कंप: ‘हर की पौड़ी’ को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Bomb Threat in Haridwar : उत्तराखंड के पवित्र तीर्थस्थल हरिद्वार में आज सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रसिद्ध ‘हर की पौड़ी’ घाट को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat in Haridwar) मिली। पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर आए एक कॉल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कॉल कर दावा किया कि चार दिनों के भीतर हर की पौड़ी समेत कई स्थानों पर बम विस्फोट किए जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं तथा इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया गया।

तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने कॉलर का मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पौड़ी जिले के यमकेश्वर निवासी 30 वर्षीय सोहन सिंह रावत के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था।

मामले में हरिद्वार नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

हर की पौड़ी का धार्मिक महत्व

Har Ki Pauri हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र घाट माना जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु के चरण पड़े थे, इसलिए इसे अत्यंत श्रद्धा के साथ देखा जाता है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

हर शाम यहां होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। कुंभ और अर्द्धकुंभ मेले के दौरान यह क्षेत्र आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन जाता है। (Bomb Threat in Haridwar)

यह भी पढ़े :- रायपुर-बलौदाबाजार रोड होगा फोरलेन, 1500 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

Back to top button
error: Content is protected !!