Google Analytics —— Meta Pixel

Mayurbhanj Tiger Attack : जंगल में बाघ का हमला, ग्रामीण की मौत; आधा शव मिलने से फैली दहशत

Mayurbhanj Tiger Attack : ओडिशा के मयूरभंज जिले में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना करंजिया फॉरेस्ट डिवीजन के दुधियानी रेंज अंतर्गत कुमुदाबादी गांव के समीप जंगल की है। मृतक की पहचान जशीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी साधु नायक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार साधु नायक रविवार सुबह अपनी बकरियों के लिए चारा और पत्ते लेने जंगल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को जंगल में खून से सने अवशेष, कटे हुए पैर और लुंगी मिली। प्रारंभिक आशंका है कि बाघ ने साधु नायक पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि जंगली जानवर ने शव के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया है। (Mayurbhanj Tiger Attack)

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा साक्ष्य जुटाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है।

इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल से लगे क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाघ की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है। (Mayurbhanj Tiger Attack)

यह भी पढ़े :- IPL फाइनल पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 32 लाख नकद जब्त

Back to top button
error: Content is protected !!