Google Analytics —— Meta Pixel

खेत में दफन महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई पूरी सच्चाई

धमतरी। जिले के बोरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आमानारा गांव में एक खेत में ताजा कब्र मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद कब्र में महिला का शव होने की जानकारी सामने आई।

मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई, जो पिछले कुछ दिनों से गांव में नजर नहीं आ रही थी। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हत्या और संदिग्ध मौत की चर्चाएं तेज हो गईं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

हालांकि पुलिस की जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला। जांच के दौरान जिला अस्पताल से प्राप्त दस्तावेजों और परिजनों के बयान का सत्यापन किया गया। इसमें पता चला कि बिंदा बाई की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार महिला के पति ने अस्पताल से शव लाने के बाद पारिवारिक परंपरा और निजी कारणों से उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी में दफना दिया था। मामले में किसी प्रकार की आपराधिक घटना या हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक तौर पर फैली अफवाहों के विपरीत यह मामला हत्या का नहीं है। दस्तावेजों और जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़े :– मुख्यमंत्री किसान संवाद : CM साय बोले- खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार….

Back to top button
error: Content is protected !!