ईरान के चक्कर में नेतन्याहू से भिड़े शहबाज शरीफ, घर में घुसकर मारने वाले इजरायल से भिड़ा ‘कंगाल’ पाकिस्तान ! इजरायल को आंख दिखाना पड़ सकता है भारी

Pakistan Warning to Israel: मिडिल ईस्ट में मौजूद इजरायल एक ऐसा देश है, जिससे दुनिया का हर वो देश खौफ खाता है, जो आतंकवाद या गीदड़भभकियों के दम पर जीता है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज और उनकी खुफिया एजेंसी सिर्फ आर-पार की जंग नहीं लड़ती, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर उसका काम तमाम करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन लगता है कि भीख का कटोरा लेकर घूमने वाले पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ यह कड़वा सच भूल चुके हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान के सामने अपना नंबर बढ़ाने और मुस्लिम वर्ल्ड का सिकंदर बनने के चक्कर में शहबाज शरीफ ने सीधे इजरायल को आंख दिखाने की हिमाकत कर डाली है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शहबाज की यह बचकानी और आक्रामक गलती पूरे पाकिस्तान के लिए तबाही का नया सबब बनेगी ? क्या सीधे बेंजामिन नेतन्याहू अब पाकिस्तान का वो इलाज करेंगे, जिसके बाद वो कभी उठ नहीं पाएगा ?
यह भी पढ़ें:- ईरान युद्ध पर अमेरिका में घिरे ट्रंप, 132 अरब डॉलर खर्च के बाद अब मांगे 80 अरब डॉलर और, सीनेट ने जताई आपत्ति
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के बीच खुद को बहुत बड़ा दलाल या मध्यस्थ समझने वाला पाकिस्तान शायद अपनी जमीनी हकीकत भूल गया है। ईरान-अमेरिका के बीच हुई हालिया डील के बाद पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ और वहां के सैन्य कमांडर आसिम मुनीर के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो इजरायल जैसे महाशक्तिशाली देश को सीधे तौर पर ललकार रहे हैं। शहबाज शरीफ ने खुले मंच से चेतावनी दी है कि अगर ईरान और इस शांति समझौते पर आंच आई तो पाकिस्तान बीच में कूदेगा। PM शहबाज शरीफ ने कहा कि मेरी उन देशों को सीधी चेतावनी है, जो इस एग्रीमेंट से नाखुश और निराश हैं। वो कन्फ्यूजन, शक और अनिश्चितता पैदा करके इसे खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम एकजुट हैं और जो भी इस कामयाबी को कमजोर करने की कोशिश करेगा, हम उसके खिलाफ लोहे की दीवार की तरह खड़े रहेंगे। हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कई विश्लेषकों ने इसे सीधे तौर पर इजरायल की ओर इशारा माना।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच हालिया कूटनीतिक प्रयासों के बाद क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिशें चल रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान खुद को एक अहम मध्यस्थ के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शहबाज शरीफ का बयान अब पाकिस्तान के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। शहबाज शरीफ के इस उकसावे वाले बयान के बाद पाकिस्तान के तथाकथित डिफेंस एक्सपर्ट और आम जनता भी कैमरों के सामने आकर अपनी औकात से बढ़कर बातें करने लगे हैं। दाने-दाने को मोहताज और कर्ज के जाल में फंसे पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ अब सीधे इजरायल को तबाह करने की धमकी दे रहे हैं। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने कहा कि हमारी इजरायल से कोई लड़ाई नहीं है और ना ही हम चाहते हैं कि इस तरह की चीजों में पड़े। इजरायल जो करता है करें। अगर हम पर कोई हमला करेगा तो हम उसका जवाब देंगे। पूरी ताकत से देंगे। पूरे जोर-जबरदस्ती से देंगे। इतनी ताकत इस्तेमाल करेंगे कि मजा आ जाएगा अगले को भी। पाकिस्तान की मिसाइल की जो रेंज हैं, वो पूरे के पूरे मिडिल ईस्ट में है। (Pakistan Warning to Israel)

इजरायल की सैन्य नीति को लेकर क्यों होती है चर्चा ?
इजरायल की सुरक्षा नीति लंबे समय से आक्रामक मानी जाती रही है। चाहे ईरान समर्थित संगठनों पर कार्रवाई हो, लेबनान में सैन्य ऑपरेशन हों या गाजा में जवाबी हमले-इजरायल ने बार-बार यह संदेश दिया है कि वह अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी स्तर तक जा सकता है। यही वजह है कि शहबाज शरीफ के बयान के बाद कई रणनीतिक विशेषज्ञ यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या पाकिस्तान अनावश्यक रूप से खुद को एक ऐसे विवाद में खींच रहा है, जिसका सीधा संबंध उससे नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान पहले ही आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता, आतंकवाद और सीमा सुरक्षा जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में इजरायल जैसे संवेदनशील विषय पर आक्रामक बयानबाजी पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक जोखिम बढ़ा सकती है। हालांकि अब तक इजरायल की ओर से शहबाज शरीफ के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पाकिस्तान के इस रुख ने क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
अगर नेतन्याहू का माथा ठनका तो नक्शे से मीट जाएगा पाकिस्तान !
कर्ज के बोझ तले दबे और अंदरूनी कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स इजरायल को अपनी उन मिसाइलों की धौंस दिखा रहे हैं, जिनकी तकनीक भी शायद उन्होंने कहीं से भीख में या चोरी से हासिल की है, लेकिन पाकिस्तानी हुक्मरान और वहां के ये कागजी शेर शायद यह भूल रहे हैं कि अगर इजरायल का माथा ठनका और बेंजामिन नेतन्याहू का दिमाग सनका तो फिर ईरान और लेबनान तो बहुत दूर की बात हैं, पाकिस्तान का नामोनिशान मिटने में चंद मिनट भी नहीं लगेंगे। इजरायल अपने जंगी तेवरों और नो मर्सी की नीति के लिए जाना जाता है। शहबाज शरीफ ने सियार की तरह दहाड़ कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है और अब इस बात की प्रबल आशंका है कि पाकिस्तान पर बहुत जल्द तबाही के काले बादल मंडराने वाले हैं। (Pakistan Warning to Israel)

क्या बढ़ेगा तनाव ?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है या फिर पाकिस्तान वास्तव में ईरान के समर्थन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो मध्य-पूर्व की जटिल भू-राजनीति में पाकिस्तान की स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो सकती है। फिलहाल इतना तय है कि ईरान के मंच से दिया गया शहबाज शरीफ का यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी बनकर नहीं रह गया है। इसने पाकिस्तान की विदेश नीति, उसकी रणनीतिक क्षमता और इजरायल के प्रति उसके रुख पर नई बहस छेड़ दी है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में इजरायल का नाम आते ही बड़े-बड़े देश अपने शब्द तौलने लगते हैं। वजह साफ है- इजरायल सिर्फ बयानबाजी नहीं करता, बल्कि अपने दुश्मनों के खिलाफ आक्रामक सैन्य कार्रवाई के लिए जाना जाता है, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शायद यह बात भूल बैठे। फिलहाल इतना तय है कि ईरान के मंच से दिया गया शहबाज शरीफ का यह बयान अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन चुका है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इजरायल इस पर कोई प्रतिक्रिया देता है या फिर इसे पाकिस्तान की एक और राजनीतिक बयानबाजी मानकर नजरअंदाज कर देता है।



