Google Analytics —— Meta Pixel

Pok में बीच सड़क पर पिटे जनरल मुनीर के फौजी ! बुर्का ब्रिगेड ने संभाली कमान, गूंजे आजादी और इंकलाब के नारे, इस्लामाबाद को अल्टीमेटम

Protests Against Pak Government: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में आजादी और हक की आवाज अब एक ऐसे जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसने इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर तक हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर अपने कमांडरों के साथ लगातार आपातकालीन बैठकें कर रहे हैं, लेकिन आंदोलन की यह आग थमने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तानी सेना बूटों तले जिस आक्रोश को कुचलना चाहती थी, वह अब और भयावह हो चुका है। इस बार मुनीर की फौजी हुकूमत के खिलाफ PoK की महिला ब्रिगेड यानी बुर्का ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है, जो सीधे तौर पर इस्लामाबाद के हुक्मरानों के पैरों तले से जमीन खिसका रही हैं। 

यह भी पढ़ें:- ईरान के चक्कर में नेतन्याहू से भिड़े शहबाज शरीफ, घर में घुसकर मारने वाले इजरायल से भिड़ा ‘कंगाल’ पाकिस्तान ! इजरायल को आंख दिखाना पड़ सकता है भारी 

रावलाकोट और मुजफ्फराबाद की सड़कों पर हजारों महिलाओं का हुजूम उतर चुका है। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए इन महिलाओं के हौसलों ने पाकिस्तानी सेना के पसीने छुड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में महिलाओं का आक्रोश साफ देखा जा सकता है, जहां वे सीधे तौर पर पाकिस्तान को चुनौती दे रही हैं। ‘नारा नारा ए कश्मीर, जिए जिए जिए कश्मीर…हुक्मरानों तुम देखना, इंकलाब आएगा’ जैसे नारे सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना के जुल्मों-सितम के खिलाफ एक खुली बगावत बन चुका है। आलम यह है कि कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और मुनीर के फौजियों के बीच सीधी भिड़ंत हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी जवानों की जमकर पिटाई की खबरें भी सामने आ रहे हैं।

आंदोलनकारियों का फाइनल अल्टीमेटम

PoK का रावलाकोट इस समय इस महा-आंदोलन का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां पिछले तीन हफ्तों से बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाएं सड़कों पर डटे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तानी प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए पिछले 10 दिनों से रावलाकोट का पानी बंद कर रखा है। मंच से एक स्थानीय नेता ने हुकूमत को ललकारते हुए कहा कि इन्होंने रावलाकोट का पानी 10 दिनों से बंद किया है। हम भी बंद करेंगे। ये याद रखें कि हम बंद करेंगे तो तुम्हारा क्या-क्या बंद करेंगे। यह हमारा वादा है कि हम यहां से पीछे नहीं हटेंगे। जीतेंगे..जीतेंगे, कश्मीर जीतेंगे। बता दें कि यह पूरा आंदोलन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी यानी JAAC के बैनर तले लड़ा जा रहा है। JAAC नेताओं ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन का अगला चरण बेहद खतरनाक होगा। सेना की भारी तैनाती, कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारियों और घरों पर हो रही छापेमारी को लेकर जनता में भारी रोष है। (Protests Against Pak Government)

मैं तो इन्हें कश्मीरी मानता ही नहीं: पाक रक्षा मंत्री

एक भावुक और आक्रामक संबोधन में नेता ने कहा कि अगर हम जिंदा न रहें, या गिरफ्तार कर दिए गए, जेलों या टॉर्चर सेलों में भेज दिए गए तो मैं आपसे अपील करता हूं, यहां हमारे भाइयों का लहू शामिल है, आपके लख्ते-जिगरों का लहू शामिल है, पीछे मत हटना। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक पिछले 3 हफ्तों में 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और पूरे इलाके को सैन्य छावनी में बदल दिया गया है। मंच से बोलते हुए नेताओं ने कहा कि तुमने बलोचों, पख्तूनों और मेहनतकश मजदूरों को झूठ बोलकर मारा, क्या समझते हो कश्मीरियों को भी झूठ बोलकर मारोगे ? एक तरफ PoK जल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के हुक्मरान इस गंभीर संकट को हल्के में ले रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बेहद विवादित बयान सामने आया है, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि रावलाकोट, धीरकोट या इस किस्म की कोई और जगह आजाद कश्मीर रावलाकोट तो नहीं है। मैं तो रावलाकोट वालों को लंबा-चौड़ा कश्मीरी मानता भी नहीं हूं। 

एक तरफ बलोचिस्तान, दूसरी तरफ PoK

इस बयान से साफ है कि पाकिस्तानी हुकूमत PoK के लोगों को अपना नागरिक मानती ही नहीं, बल्कि उन्हें सिर्फ एक कॉलोनी की तरह इस्तेमाल करती आई है। इसी वजह से लंबे समय से जारी महंगाई, आटा-बिजली संकट और पानी की किल्लत अब पूरी तरह से ‘आजादी के आंदोलन’ में तब्दील हो चुकी है। पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े आंतरिक संकट से गुजर रहा है। हालात ये हैं कि बलोचिस्तान में आजादी की जंग ने हिंसक रूप ले लिया है। पाकिस्तानी संसद में खुद मंत्रियों ने बयान दिया है कि वहां हालात काबू से बाहर हैं और कभी भी बम फट सकता है। वहीं PoK में मुजफ्फराबाद डिवीजन में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा है कि जब तक सेना वापस नहीं जाती और गिरफ्तार लोग रिहा नहीं होते, तब तक चक्काजाम रहेगा। (Protests Against Pak Government)

क्या मुनीर बचा पाएंगे पाकिस्तान का वजूद ?

रावलाकोट से उठी यह चिंगारी अब पूरे पाकिस्तान को अपनी जद में लेने के लिए तैयार है। यह आंदोलन अब सिर्फ सस्ते आटे या बिजली के बिलों तक सीमित नहीं है, यह हक और वजूद की लड़ाई बन चुका है। इतिहासकार और राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि पाकिस्तान एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े होने की कगार पर है। देखना यह है कि पाकिस्तान के ताबूत में आखिरी कील बलोच लड़ाके ठोकते हैं या फिर PoK की यह बुर्का ब्रिगेड और कश्मीरी अवाम। इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी हुकूमत ने अवाम की बुनियादी जरूरतों को छीनकर उन पर गोलियां बरसाई हैं, तब-तब नए मुल्कों का जन्म हुआ है। 1971 में बांग्लादेश गंवाने वाला पाकिस्तान क्या 2026 में PoK और बलोचिस्तान भी गंवाने जा रहा है? रावलाकोट की रैली में उमड़ा यह सैलाब इसी तरफ इशारा कर रहा है। यह आंदोलन अब सिर्फ सस्ते आटे या पानी की मांग का नहीं, बल्कि पाकिस्तानी गुलामी से मुकम्मल आजादी का शंखनाद है, जिसकी गूंज पूरी दुनिया सुन रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!