Google Analytics —— Meta Pixel

आकाशीय बिजली का कहर: 5 साल के मासूम समेत 3 की मौत, एक बच्ची गंभीर, गांव में पसरा मातम

Sky Lightning in Surguja : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 साल के मासूम सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी के मुताबिक घटना Dhaurpur थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत अंतर्गत खुटापारा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के स्कूल मैदान में कुछ बच्चे आम बीनने गए थे, जबकि पास ही एक युवक गाय चरा रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। (Sky Lightning in Surguja)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। (Sky Lightning in Surguja)

यह भी पढ़े :- बदजुबानी और चरित्र हनन की राजनीति सिखाने छत्तीसगढ़ आए खेड़ा : भाजपा

Back to top button
error: Content is protected !!