Google Analytics —— Meta Pixel

घर से लापता युवती का हसदेव डेम में मिला शव, इलाके में सनसनी… पुलिस जांच में जुटी

Hasdeo Dam Dead Body : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हसदेव डेम (Hasdeo Dam Dead Body) के पास एक युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी स्थानीय ब्यूटी पार्लर में काम सीखने के लिए जाया करती थी।

सुबह घर से लापता हुई, तलाश के दौरान मिली दुखद सूचना

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह नंदिनी घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि हसदेव डेम में एक युवती का शव दिखाई दे रहा है। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल इस मामले में दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य संदिग्ध कारण समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Hasdeo Dam Dead Body)

यह भी पढ़े :- तैलिक समाज एसोसिएशन का अभिनव निर्णय : सामाजिक आयोजनों में बदलेगी परंपरा, अब हर सदस्य बनेगा सम्मान का अधिकारी

Back to top button
error: Content is protected !!