Google Analytics —— Meta Pixel

जुलाई की शुरुआत में बड़ी राहत- LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता, जानिए 14.2 और 19 किलो गैस के नए रेट

LPG Rate Today: जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 1 जुलाई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की है। इस कमी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 2930 रुपए हो गई है। माना जा रहा है कि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। (LPG Rate Today)

वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम फिलहाल 942 रुपए पर स्थिर बना हुआ है। इससे पहले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 7 जून को देखने को मिला था।

जानकारी के अनुसार साल 2026 के शुरुआती महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते छह महीनों में सात बार कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा था, लेकिन जुलाई में आई यह कटौती राहत लेकर आई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल फरवरी में मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ था। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़े संघर्ष के चलते कच्चे तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी देखी गई थी। इसका असर भारत समेत कई देशों में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ा।

फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने से कारोबारियों को राहत मिली है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को कीमतों में कटौती के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। (LPG Rate Today)

यह भी पढ़े :- Rashifal 1 July 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!