Google Analytics —— Meta Pixel

दूसरी पत्नी से नाराज पहली पत्नी बनी कातिल, खाट के पाए से हमला कर आरी से रेता गला

बालोद। जिले के ग्राम नेवारीकला में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति द्वारा दूसरी पत्नी को अधिक महत्व दिए जाने से नाराज पहली पत्नी ने सो रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नेवारीकला निवासी चिम्मनलाल साहू अपनी पहली पत्नी अमृत बाई साहू के साथ रहता था। करीब पांच साल पहले उसने प्रेम संबंध के चलते दयाबाई सोनकर को भी घर में रखना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया गया कि सोमवार रात करीब 11 बजे घर के सभी सदस्य सो चुके थे। इसी दौरान अमृत बाई ने सो रही दयाबाई पर पहले खाट के लकड़ी के पाए से गर्दन पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने गन्ना काटने वाली आरी से दयाबाई का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। वह खेत पहुंची, खून से सनी साड़ी बदली और तड़के करीब साढ़े तीन बजे दोबारा घर लौटकर सामान्य व्यवहार करने लगी।

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खाट का पाया और आरी जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला पिछले छह महीने से हत्या की योजना बना रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़े :- कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की जांच करेगी CBI, भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!