Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, नई दरें लागू… उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission द्वारा तय नई बिजली दरें 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं। नई टैरिफ व्यवस्था के तहत घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिजली बिल चुकाना होगा।

नई दरों के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल यह वृद्धि 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट थी। वहीं गैर-घरेलू श्रेणी में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट और कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट तक टैरिफ बढ़ाया गया है।

बिल भुगतान नियमों में भी बदलाव

नई व्यवस्था के तहत अग्रिम बिजली बिल भुगतान पर मिलने वाली छूट कम कर दी गई है। पहले उपभोक्ताओं को 1.25 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिसे अब घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया गया है।

वहीं देर से बिल जमा करने वालों पर लगने वाले सरचार्ज के नियम भी बदल दिए गए हैं। अब तय समय सीमा के बाद भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह की बजाय 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा एलवी-1 और एलवी-2 श्रेणी के अस्थायी बिजली कनेक्शनों के टैरिफ में भी बढ़ोतरी की गई है।

बकायादारों को सरकार ने दी राहत

बढ़ी हुई बिजली दरों के बीच राज्य सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत भी दी है। Vishnu Deo Sai ने घोषणा की है कि लंबे समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत दी जाएगी।

इस अवधि में बकाया बिल जमा करने पर किसी तरह का सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही तय समय सीमा के भीतर भुगतान करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी मिलेगी।

यह भी पढ़े :- दूसरी पत्नी से नाराज पहली पत्नी बनी कातिल, खाट के पाए से हमला कर आरी से रेता गला

Back to top button
error: Content is protected !!