Google Analytics —— Meta Pixel

बेटी की शादी के लिए PF निकालना था, बाबू ने मांगी रिश्वत, ACB ने दबोचा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Anti Corruption Bureau Chhattisgarh (ACB) ने विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभाग के ही कर्मचारी से PF की राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि (PF) से 5 लाख रुपए निकालने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने उससे 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी।

रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!