छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने के लिए सुनहरा अवसर, 1,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
Job Opportunities in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और करियर से जुड़ी अच्छी खबर है। राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भी वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। रोजगार विभाग के मुताबिक जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और रायपुर में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के माध्यम से 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। इनमें सामान्य अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं:- PM मोदी के निमंत्रण पर जल्द भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, एजेंडा तय करने में जुटे दोनों देश
जांजगीर-चांपा जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की और से 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुलीपोटा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि. (गुरुग्राम), चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि. (रायगढ़) और एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस (जशपुर) समेत निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। मेले में कुल 820 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
| पद का नाम | रिक्त पद |
|---|---|
| मीटर इंस्टॉलेशन | 200 |
| पिकर एवं पैकर | 500 |
| फील्ड ऑफिसर | 20 |
| सिक्योरिटी गार्ड | 100 |
| कुल पद | 820 |
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 45 साल निर्धारित की गई है और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जांजगीर-चांपा समेत प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल और फोटोकॉपी समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कुल 210 पदों पर भर्ती की जाएगी। (Job Opportunities in Chhattisgarh)
| पद का नाम | रिक्त पद |
|---|---|
| मशीन ऑपरेटर | 20 |
| डीईटी | 10 |
| ऑपरेटर | 20 |
| एचडीएफसी बैंक असिस्टेंट मैनेजर | 20 |
| इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन | 100 |
| फील्ड ऑफिसर | 30 |
| कलेक्शन ऑफिसर | 10 |
| कुल पद | 210 |
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर रोजगार मेले में उपस्थित होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। वहीं रायपुर विशेष रोजगार कार्यालय की ओर से 17 जुलाई को पुरुष मूक-बधिर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस विशेष रोजगार मेले में निजी कंपनियों की ओर से कुल 34 पदों पर भर्ती की जाएगी।
| पद का नाम | रिक्त पद |
|---|---|
| पिकर-पैकर | 4 |
| सीनियर असिस्टेंट | 15 |
| वेयरहाउस हेल्पर | 15 |
| कुल पद | 34 |
इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण, 18 से 35 साल आयु वर्ग के पुरुष मूक-बधिर दिव्यांग अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा और कार्यक्षेत्र रायपुर जिला रहेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
उद्यानिकी महाविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की भर्ती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र में अलग-अलग विषयों के लिए संविदा आधार पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 11 अगस्त 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, अनुभव प्रमाण-पत्र, शोध-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज डीन, उद्यानिकी महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र, नई आईटीआई बिल्डिंग, प्रथम तल, ग्राम अमलडीहा, पोस्ट गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पते पर भेजने होंगे। विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (Job Opportunities in Chhattisgarh)
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
प्रदेश सरकार और रोजगार विभाग की इस पहल से निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और रायपुर में आयोजित इन रोजगार मेलों के माध्यम से एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए उद्यानिकी महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक बनने का अवसर भी उपलब्ध कराया गया है। रोजगार विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हों और रोजगार का लाभ उठाएं।



