Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Declared National Mourning: UAE में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, 3 दिन तक बंद रहेंगे सभी दफ्तर

Declared National Mourning: ​UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने खलीफा के देहांत की पुष्टि कर दी है। साथ ही देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित (Declared National Mourning) कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं 3 दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है। राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि 2 नवंबर 2004 को पिता की मौत के बाद उन्हें राष्ट्रपति और अबू धाबी का शासक चुना गया था।

यह भी पढ़ें:- Bomb Threat: राजधानी के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, निरीक्षण में जुटी टीम

शेख खलीफा ने साल 2004 में UAE के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी और आबू धाबी के 16वें शासक और अपने पिता का स्थान लिया था। जानकारी के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा कई साल से बीमारी से जूझ रहे थे। आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने कहा कि ‘राष्ट्रपति मामलों का मंत्रालय शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के शुक्रवार 13 मई को निधन हो जाने की इस दुख की घड़ी में UAE के लोगों और इस्लामिक दुनिया के साथ है।’ उन्हें साल 2014 से ही कभी-कभार सार्वजनिक तौर पर देखा जा गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। हालांकि वह आदेश जारी करते रहे। 

उनके भाई और आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद को अब अगले कुछ सालों में UAE का प्राकृतिक शासक माना जा रहा है। आबू-धाबी UAE का सबसे धनी अमीरात है। भारतीय नेताओं और मंत्रियों ने भी दुबई के राष्ट्रपति शेख खलीफा (Declared National Mourning) के निधन पर शोक जताया है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सरकार ने उनके निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी ट्वीट कर लिखा है कि उन्हें शेख खलीफा के निधन पर बेहद दुख है, जिन्होंने हमेशा केरल के साथ अच्छे रिश्ते रखे।

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया कि ‘शेख खलीफा के निधन पर UAE के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं, वह अपने देश के विचारवान नेता और भारत के एक अच्छे दोस्त थे।’ भारत के कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पियूष गोयल ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ‘शेख खलीफा ने UAE में कई सुधार किए, जो इस देश को संपन्नता के रास्ते पर ले गए।’ बता दें कि UAE के शहजादे ने भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया था। UAE राष्ट्रपति ने कहा था कि वे भारत में निवेश को 5 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाएंगे। 

Back to top button
error: Content is protected !!