Google Analytics —— Meta Pixel

CG Weather Today : सावन की शुरुआत में ही झमाझम: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, रायपुर में टूटा जुलाई का रिकॉर्ड

CG Weather Today : पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के कारण सावन की शुरुआत में ही राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई इस मानसूनी बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। हालांकि, आज से रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, फिर भी एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान बचेली में 20 सेंटीमीटर और रायपुर में 15 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बस्तर से लेकर रायपुर, मध्य छत्तीसगढ़, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

रायपुर में टूटा जुलाई का रिकॉर्ड

रायपुर जिले में इस साल जुलाई माह में बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया है। जिले में अब तक 59 सेंटीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 27% अधिक है। वहीं, पूरे प्रदेश में अब तक कुल 59 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 12% कम है।

मौसम का अगला मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर बना गहरा अवदाब अब आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर पहुंच सकता है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इन संभागों में भारी बारिश की संभावना

आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश केंद्रित रहने का अनुमान जताया गया है। (CG Weather Today )

रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान

30 जुलाई को रायपुर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। (CG Weather Today )

यह भी पढ़े :- Rashifal 30 July 2026: आज गुरुवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!