Google Analytics —— Meta Pixel

RSS ने CJP प्रोटेस्ट को बताया एंटी-नेशनल, सह सरकार्यवाह अतुल लिमये बोले- भारत विरोधी एजेंडे का हिस्सा था आंदोलन

RSS on CJP Protest: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ABVP के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लिमये ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ सरकार या बीजेपी के खिलाफ नहीं था, बल्कि संविधान और राष्ट्र के खिलाफ इस्तेमाल किया गया आंदोलन था। उन्होंने युवाओं से पूरे आंदोलन की कार्यप्रणाली, समर्थन तंत्र और वैचारिक आधार का गहराई से अध्ययन करने की अपील की। अतुल लिमये ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक विरोध के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इस आंदोलन का इस्तेमाल संविधान और राष्ट्र के खिलाफ एक हथियार के रूप में किया गया।

यह भी पढ़ें:- ज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – अरुण साव

उन्होंने कहा कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना होगा और यह तय करना होगा कि नई पीढ़ी किन मूल्यों और संस्कारों के साथ आगे बढ़े। लिमये ने कहा कि नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों की शुरुआती नाराजगी स्वाभाविक थी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग जायज थी, लेकिन बाद में आंदोलन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया और गलत लोगों के हाथों में चला गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बाद में वैचारिक और राजनीतिक दिशा दी गई। अपने संबोधन में लिमये ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में आंदोलन को सीमित समर्थन मिला था। 7 जून से 19 जून तक देशभर में प्रयासों के बावजूद अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला, लेकिन 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू होने के बाद आंदोलन का स्वरूप तेजी से बदल गया। (RSS on CJP Protest)

ABVP कार्यकर्ताओं से केस स्टडी करने की अपील

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर 20 जून के बाद ऐसा क्या हुआ कि कई संगठनों ने आंदोलन का समर्थन करना शुरू कर दिया। RSS नेता ने आरोप लगाया कि आंदोलन को समर्थन देने वाले अधिकांश संगठन वामपंथी विचारधारा से जुड़े थे। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई संगठन पहले भी भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारों से जुड़े समूहों के साथ दिखाई दिए हैं। लिमये ने कहा कि आंदोलन के पीछे मौजूद वैचारिक नेटवर्क और समर्थन तंत्र की निष्पक्ष जांच और अध्ययन किया जाना चाहिए। लिमये ने ABVP कार्यकर्ताओं से कहा कि CJP आंदोलन को एक महत्वपूर्ण केस स्टडी के रूप में देखा जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि आंदोलन की पूरी समयरेखा, कार्यप्रणाली, समर्थन प्रणाली, नेटवर्क, नए तौर-तरीकों और वैचारिक आधार का विस्तार से विश्लेषण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

आंदोलन के बीच सरकार से हुई थी बातचीत

उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलनों का जवाब सिर्फ विरोध या आलोचना नहीं, बल्कि युवाओं के साथ सकारात्मक संवाद, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को मजबूत करना है। बता दें कि जंतर-मंतर पर हुए इस आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच 3 दौर की बातचीत हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और सरकार ने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों पर निर्णय लेने की घोषणा की। आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। साथ ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों पर भी सरकार ने नरम रुख अपनाने का आश्वासन दिया था। एक ओर RSS आंदोलन को राष्ट्र और संविधान विरोधी करार दे रहा है। वहीं विपक्ष और आंदोलन से जुड़े संगठन इसे छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग से जुड़ा आंदोलन बताते रहे हैं। (RSS on CJP Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!