Google Analytics —— Meta Pixel

कवर्धा: निजी आवासीय स्कूल में नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला तूल पकड़ा

स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल, SIT जांच की मांग

कवर्धा। शहर के एक प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूल ‘गुरुकुल पब्लिक स्कूल’ में अध्ययनरत 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

आरोपी के खिलाफ बीजापुर जिले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब हॉस्टल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच, आदिवासी विकास परिषद ने पूरे मामले की विशेष जांच दल (SIT) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

छुट्टियों के दौरान दुष्कर्म का आरोप, 8 महीने हॉस्टल में रही छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, शासन की ‘उत्कर्ष योजना’ के तहत बीजापुर जिले की एक नाबालिग छात्रा कबीरधाम स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि छुट्टियों के दौरान गांव जाने पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद छात्रा करीब 8 महीने तक स्कूल के छात्रावास में ही रही।

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, 5 फरवरी को छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे अपने साथ ले गए, जहां 12 फरवरी को उसने एक शिशु को जन्म दिया। बीजापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रबंधन और वार्डन की भूमिका पर उठे 3 बड़े सवाल

मामला उजागर होने के बाद स्कूल और हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं:

निगरानी में लापरवाही: छात्रा के करीब 8 महीने तक हॉस्टल में रहने के बावजूद वार्डन या महिला कर्मचारियों को उसकी गर्भावस्था (Pregnancy) की भनक तक क्यों नहीं लगी?

स्वास्थ्य परीक्षण का अभाव: तबीयत खराब होने पर क्या स्कूल प्रशासन ने नियमानुसार छात्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया था?

पुरानी घटनाओं का साया: बताया जा रहा है कि इस संस्थान का नाम पूर्व में भी एक नाबालिग छात्रा से जुड़े प्रकरण में आ चुका है, जिसमें तत्कालीन प्राचार्य व कर्मचारी पर गाज गिरी थी।

यह भी पढ़े :- Rashifal 7 August 2026: आज शुक्रवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!