Google Analytics —— Meta Pixel

देश के 12 राज्यों में आफत की बारिश: 10 घंटे में भारी वर्षा का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: देशभर में मानसून का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अगस्त के लिए देश भर में व्यापक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 10 घंटों के भीतर देश के 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश, तीव्र आंधी और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इस दौरान कुछ तटीय व मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

सक्रिय मानसूनी तंत्र और चक्रवाती दबाव मुख्य कारण

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में कई क्षेत्रों में सक्रिय मानसूनी ट्रफ और अलग-अलग हिस्सों में बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के व्यापक हिस्सों में भारी वर्षा का दौर बना रहेगा।

प्रभावित राज्य और मौसम विभाग की चेतावनी

पूर्व अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी वर्षा, आंधी तथा बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में संभावित भूस्खलन और मैदानी व निचले क्षेत्रों में जलभराव को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने किसानों, नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों और मछुआरों को सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े :- कवर्धा: निजी आवासीय स्कूल में नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला तूल पकड़ा

Back to top button
error: Content is protected !!