Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूल में बर्बरता: बाल न कटवाने पर शिक्षक ने छात्रों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

अजय चंद्राकर के हमलों पर कांग्रेस का तीखा पलटवार; धर्मांतरण, संगठन और कानून-व्यवस्था पर आमने-सामने दोनों दल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रेमनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ के एक शिक्षक पर आरोप लगा है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन के निर्देशानुसार बाल न कटवाने पर दो नाबालिग छात्रों को एक बंद कमरे में ले जाकर डंडे से बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

कमरे में बंद कर डंडे से की पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के अनुशासन और बाल कटवाने के नियम का पालन न करने से नाराज शिक्षक ने दोनों छात्रों को एक खाली कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रों पर डंडों से जमकर प्रहार किया। मारपीट के कारण छात्रों को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

परिजन को बताने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम—शिक्षक की धमकी

पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया है कि पिटाई करने के बाद आरोपी शिक्षक ने उन्हें डराया-धमकाया और इस घटना के बारे में अपने परिजनों को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से दोनों छात्र मानसिक रूप से काफी डरे और सहमे हुए हैं।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा, लोगों में भारी आक्रोश

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फुटेज वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की जांच जारी, होगी कड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और जिला शिक्षा विभाग (DEO) ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं स्कूल प्रबंधन भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री देव साय और डॉ. रमन सिंह हुए गदगद: सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों का मंच पर बढ़ाया हौंसला

Back to top button
error: Content is protected !!