DPR News: जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना

DPR News : छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नवीन स्थान पर पदस्थ किया गया है।
19 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB/29472/2026-PRD में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालना होगा।
प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव
जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का नाम, पदनाम, वर्तमान पदस्थापना तथा नवीन पदस्थापना का विवरण शामिल किया गया है। यह स्थानांतरण विभागीय कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर किया गया फेरबदल माना जा रहा है। ()
आदेश में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। (DPR News)

यह भी पढ़े :- ED प्रवर्तन निदेशालय में 38 पदों पर भर्ती, अपर एवं संयुक्त प्रवर्तन निदेशक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित



