बलौदाबाजार में मचा हड़कंप, पिपरहा तालाब में तैरता मिला युवक का शव

Balodabazar News : शहर के पिपरहा तालाब में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहाने पहुंचे लोगों ने पानी में एक युवक का शव तैरते देखा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय आनंद यादव, निवासी सांवत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आनंद तालाब के पास ही रहता था और अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में काम करता था। (Balodabazar News)
परिजनों के अनुसार, आनंद पिछले तीन दिनों से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। शुक्रवार को तालाब में शव मिलने की खबर से परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। (Balodabazar News)
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बदलेगा सिस्टम, 5 हजार शिक्षक होंगे भर्ती



