Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

BJP MP: इस राज्य में BJP को मिला बड़ा झटका, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए सांसद अर्जुन

BJP MP: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, BJP के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह कोलकाता में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हो गए हैं। हाल ही में भाजपा सांसद ने राज्य नेतृत्व पर आरोप लगाया था कि संगठन में एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Amit On Rahul: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को क्यों दी इटालियन चश्मा उतारने की नसीहत

TMC में शामिल होने पर अर्जुन सिंह (BJP MP) ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी BJP में 2 सांसद TMC के आज भी वहां हैं, जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। जमीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है।

उन्होंने राज्य नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं हाल ही में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP MP) से मिला था। इस दौरान उन्हें बताया था कि राज्य में संगठन की स्थिति क्या है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्य करने नहीं दिया जा रहा है, यहां तक कि मुझे भी एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ये भी कहा कि मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में सोचेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि (BJP MP) बंगाल और केरल में भाजपा नेतृत्व में कमियां हैं और यह पूरी पार्टी पर है कि वह उनसे कैसे निपटती है। एक सांसद होने के नाते, मैं व्यक्तिगत स्तर पर उन कमियों को नहीं देख सकता। वहीं जूट मसले पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केंद्र के अंतर्गत आता है, लेकिन उनमें से कुछ पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के अधीन भी आते हैं। मैं आज इस मामले पर उनसे चर्चा करने जा रहा हूं। बता दें कि अर्जुन सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद हैं। वह 2019 में टीएमसी से ही भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन लंबे समय से वह राज्य इकाई से नाराज चल रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!