Walk In Interview: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षिक पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू
Walk In Interview: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत रायपुर जिला के पं.आर.डी. तिवारी, बी.पी.पुजारी, शहीद स्मारक और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला माना कैम्प में रिक्त शैक्षिक पदों के लिए योग्यताधारी आवेदकों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति द्वारा निर्धारित एक मुश्त मासिक मानदेय पर किया जाना है।
यह भी पढ़ें:- Jain Monk: इस राज्य में पूरा परिवार बना जैन मुनि, 11 करोड़ की संपत्ति की दान
31 मई 2022 को शासकीय महिला पॉलीटेक्नीक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में सबेरे 9 बजे से 10.30 बजे तक पंजीयन, 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन तथा 11 बजे से साक्षात्कार (Walk In Interview) आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर और अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं प्रबंध समिति सौरभ कुमार ने बताया कि इंटरव्यू का विस्तृत विवरण https://raipur.gov.in पर देखा जा सकता है।
इन पदों के लिए होगा इंटरव्यू
रिक्त पदों का विवरण निर्धारित अहर्ताए, नियम व शर्तें एवं पंजीयन व साक्षात्कार हेतु समय-सारिणी जारी कर दिया गया है। इसके तहत शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) में हिन्दी के 1 पद, अंग्रेजी 1 पद, विज्ञान / गणित 1 पद, संस्कृत 1 पद, कला 1 पद, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला) में कला 3 पद, विज्ञान 3 पद, भृत्य 4 पद, स्वीपर 2 पद, प्री-प्राईमरी में शिक्षक 2 पद, आया 2 पद, स्वीपर 1 पद के लिए अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार केंद्र में अभ्यर्थी से पृथक से आवेदन नहीं लिए जाएंगे,उन्हें शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेज के मूल के साथ ही एक सेट स्व प्रामाणित (Walk In Interview) जमा करना होगा। सत्यापन बाद मूल दस्तावेज वापस कर दिए जाएंगे। बता दें कि सरकार छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का निर्माण करवा रही है, जिससे प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकें। इसके लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों और अन्य स्टाफ की भर्ती की जा रही है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार आवेदन और इंटरव्यू दे सकता है। साथ ही स्कूलों में नौकरी पा सकता है।



