Google Analytics —— Meta Pixel

Asian Games 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पहले स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई।

स्मृति-शेफाली की तूफानी शुरुआत

भारत की पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 20 गेंदों में 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें सात छक्के शामिल रहे। अंत में ऋचा घोष ने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर भारत का स्कोर 216 रन तक पहुंचाया। (Asian Games 2026)

भारतीय स्पिनर्स के सामने श्रीलंका बेबस

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान चामारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके। भारतीय स्पिन आक्रमण ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारत ने महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। 2026 में श्रीलंका को हराकर भारत ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। (Asian Games 2026)

यह भी पढ़े :- युवक ने हंसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमता रहा; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पढ़े पूरी खबर

Back to top button
error: Content is protected !!